फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने दी इरफान खान को श्रद्धांजलि, लिखा- जादुई प्रदर्शन का एक कारवां पीछे छूट गया

Wed, 29 Apr 2020 10:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan Khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड ने बुधवार को अपने सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में एक इरफान खान को हमेशा के लिए खो दिया। बीते कुछ सालों से कैंसर से जूझ रहे इरफान खान को मंगलवार को ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिग्गज अभिनेता को याद करते हुए Google इंडिया ने इरफान को श्रद्धांजलि दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान - फोटो : Social Media
गूगल इंडिया ने इरफान खान को याद करते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा है, 'जादुई प्रदर्शन का एक कारवां पीछे छूट गया। उस शख्स को जिसकी सीमा ने हमें भावानाओं की एक सीमा को महसूस कराया।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान के पार्थिव शरीर को मुंबई में वर्सोवा कब्रिस्तान में बुधवार दोपहर 3 बजे दफनाया गया। इस दौरान उनके परिवार के अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही मौजूद रहे। लॉकडाउन की वजह से फैंस को उनके अंतिम दीदार की इजाजत भी नहीं मिल पाई।

4 of 5
इरफान खान - फोटो : पीटीआई
पिछले साल में इरफान खान लंदन से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवाकर लौटे थे। उन्होने अंग्रेजी मीडियम से दोबारा फिल्मों में एंट्री की थी लेकिन यह फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ जाया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : ट्विटर
इरफान के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। इरफान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में सलाम बॉम्बे, स्लमडॉग मिलेनियर, द लंच बॉक्स, तलवार, लाइफ ऑफ पाई, हिंदी मीडियम, ऑन, ब्लैकमेल, अंग्रेजी मीडियम, पान सिंह तोमर, मकबूल जैसी शानदार फिल्में की हैं।

इरफान खान को याद कर भावुक हुए बॉलीवुड कलाकार, शेयर की यादें

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें