फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 18 लाख रुपये टैक्स न भरने पर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के बैंक खाते सील

Fri, 28 Dec 2018 12:45 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mahesh babu - फोटो : file photo
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। समय से टैक्स का भुगतान न करने पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग ने उनके खातों की जब्त कर लिया है। GST विभाग के अनुसार महेश बाबू पर कुल 18.5 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। इस टैक्स का उन्होंने समय पर भुगतान नहीं किया, जिसके चलते विभाग को यह कार्रवाई करने पड़ी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
mahesh babu - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो महेश बाबू के एक्सिस बैंक और आइसीआइसीआई बैंक खातों को GST विभाग ने जब्त किया है। इन खातों में महेश बाबू के 73.5 लाख रुपए हैं। बताया जा रहा है कि इस राशि में विभाग ने कर, ब्याज और जुर्माना शामिल किया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक महेश बाबू के एक्सिस बैंक से 42 लाख रुपए की राशि का भुगतान हो चुका है। वहीं आज विभाग उनके आइसीआइसीआइ की जांच करेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
mahesh babu - फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि महेश बाबू साल 2007-08 के दौरान कई उत्पादकों के ब्रांड एंबेस्डर रहे और कई फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया। साथ कई उत्पादों का प्रचार भी किया। इन सभी से प्राप्त राशि पर टैक्स योग्य सेवाओं के लिए सर्विस टैक्स नहीं चुकाया था। इसके बाबत GST विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। 
 

4 of 5
mahesh babu and namrata - फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि महेश बाबू काफी समय से अपने इन खातों को नहीं चला रहे हैं। पता हो कि महेश बाबू साउथ सिनेमा जाने-माने एक्टर है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है। इसके अलावा सुपरस्टार महेश बाबू के ट्विटर पर 7 मिलियन (70 लाख) से भी ज्यादा फैन्स को चुके हैं। गौरतलब है कि महेश की पिछली फिल्म 'भारत आने नेनु' थी जो बड़ी हिट साबित हुई थी।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के झंडे गाड़े थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mahesh babu - फोटो : file photo
बता दें कि महेश ही अकेले ऐसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं जिनकी फैन फॉलोइंग इस वक्त सबसे टॉप पर है। इस लिस्ट में तमिल एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु के 7 मिलियन और सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष के ट्विटर पर 7.83 मिलियन फैन्स हैं। लेकिन महेश ने ये 7 का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान खड़ा किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें