फिल्म गुडबाय का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विकास बताते हैं कि शूटिंग के लिए समय की कमी के चलते फिल्म 'गुड बाय' के समय शूटिंग के दौरान लंच ब्रेक नहीं होता था। वह बताते हैं, 'यूनिट के लोग रनिंग लंच (जिसको मौका मिलता रहे, वह लंच करता रहे) में सैंडविच ही खाते थे। मैंने देखा बच्चन साहब का शॉट नहीं होता था तब भी वह सेट पर ही बैठे रहते थे। मैंने एक दिन पूछा भी, 'आप वैनिटी वैन में नहीं गए लंच करने।' उन्होंने कहा, 'तुम्हारे असिस्टेंट ने ब्रेक बोला ही नही।' विकास के मुताबिक वह सेट पर ही रहते थे और सबके साथ सैंडविच का ही लंच करते थे।