फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल एक्ट्रेस के दम पर हिट हो गईं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, एक तो चीन में भी होगी रिलीज

Thu, 20 Dec 2018 07:55 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
women based film 2018 - फोटो : amar ujala
साल 2018 अपने अंतिम दौर में है। इस साल बॉलीवुड गलियारों में कई फिल्मों, गानों, एक्टर और एक्ट्रेस की चर्चा सुनने को मिली है। 2018 में कुछ छोटे सितारे पर्दे पर हिट रहे तो वहीं, बड़े सितारों ने कमाल नहीं दिखा सकते। हर साल की तरह इस साल भी हिंदी फिल्मों में अभिनेत्रियों का अहम योगदान देखने का मिला है। जी हां इस साल भी बड़े पर्दे पर महिला प्रधान फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें हीरो से ज्यादा हीरोइनों को जगह मिली है। साल के अंत में ऐसी फिल्में की एक झलक।
 
विज्ञापन

2 of 7
PADMAVAT - फोटो : file photo
फिल्म- पद्मावत
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की यह फिल्म इस साल की शुरूआत में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म रानी पद्मावत की कहानी कहती है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने पद्मावत का रोल किया था। फिल्म पद्मावत पूरी तरह से एक महिला पर आधारित और उसके इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन

3 of 7
pari - फोटो : file photo
फिल्म- परी
फिल्म परी एक हॉरर फिल्म थी। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर सकी, लेकिन परी में अनुष्का शर्मा का चुड़ैल वाला किरदार काफी चर्चा में रहा। इस फिल्म में उन्होंने चुड़ैल के किरदार को अच्छे से निभाया था। फिल्म में उनके अलावा और कोई बड़ा स्टार नहीं था। यह फिल्म 2 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

4 of 7
hichki - फोटो : file photo
फिल्म- हिचकी
बॉलीवुड की मशहूर अदाकार रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' 23 मार्च को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही इस फिल्म ने न केवल काफी तारीफ बटोरी बल्कि 'हिचकी' ने धमाकेदार कमाई भी की। इस फिल्म की कुल लागत बजट 12 करोड़ रुपए था। वहीं इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 233 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म हिचकी का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है। यह फिल्म अगले साल चीन में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

5 of 7
raazi - फोटो : file photo
फिल्म-राजी
बॉलीवुड की 'क्यूट गर्ल' आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ का कुल लागत बजट 30 करोड़ रुपए था, लेकिन इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 193 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म में आलिया भट्ट के जासूस किरदार ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा। पता हो कि आलिया भट्ट की महिला प्रधान फिल्म ‘राजी’ दूसरी ऐसी महिला केंद्रित फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ते हुए 100 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में थे। राजी को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन

6 of 7
Veere Di Wedding - Hindi - फोटो : file photo
फिल्म- वीरे दी वेडिंग
एकता कूपर द्वारा प्रोड्यूस की गई वीरे दी वेडिंग 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस करीना कपूर, सोनम कपूर,स्वारा भास्क और शिखा मुख्य भूमिका में थे। इन अभिनेत्रियों के अलावा फिल्म को कोई भी बड़ा एक्टर मुख्य भूमिका में नहीं था। यूं तो फिल्म वीरे दी वेडिंग बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन बोल्ड सीन और डायलॉग्स की वजह से इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
padman - फोटो : file photo
अन्य फिल्में
इन फिल्मों के अलावा फिल्म मनमर्जियां और लव सोनिया जैसी फिल्में थी जिन्हें महिला आधारित फिल्म कहा जा सकता है। वहीं साल की शुरुआत में अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन भी महिलओं के गंभीर विषय पर आधारित फिल्म थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें