फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: दूसरी बार मां बनने वाली हैं नताशा स्टेनकोविक? क्रिसमस फोटो में बेबी बंप के साथ नजर आईं अभिनेत्री

Sun, 26 Dec 2021 06:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम

दुनियाभर में बीते दिन धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेशन किया गया। आम से लेकर खास सभी ने इस दिन को अपने- अपने अंदाज में एंजॉय किया। इस दौरान कई सेलिब्रिटीज ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा भी की। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है। खास बात यह है कि इन तस्वीरों के वायरल होने की वजह क्रिसमस सेलिब्रेशन नहीं बल्कि कुछ और ही है।

सामने आईं इन तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर हार्दिक और नताशा के फिर से पेरेंट्स बनने की चर्चा तेज हो गई है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री नताशा पति हार्दिक पांड्या और अपने परिवार के साथ  क्रिसमस सेलिब्रेट करता नजर आ रही हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में अभिनेत्री सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन फोटो को देख सभी लोग यह कयास लगा रहे हैं कि नताशा फिर से मां बनने वाली हैं।

विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ दिखाई दे रही हैं। इसे देखते ही नताशा और हार्दिक के दोबारा माता- पिता बनने की चर्चा फिर से तेज हो गई है। हालांकि, इस बारे में अभी तक हार्दिक या उनकी पत्नी नताशा की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, दोनों के फैंस इस बारे में जानने के लिए बेताब है।

विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में हार्दिक के साथ उनकी पत्नी, बेटे और भाई क्रुणाल पंड्या भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस ग्रैंड क्रिसमस पार्टी में उनके परिवार और दोस्त भी साथ में दिखाई दिए।

4 of 5
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम

हार्दिक के इन फोटोज को पोस्ट करने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स इस कपल को क्रिसमस की बधाई देने के साथ ही उनके दूसरी बार पिता बनने को लेकर भी सवाल भी पूछ रहे हैं। इन तस्वीरों में नताशा डार्क पिंक रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही इस ड्रेस में उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने पिछले कोरोना काल में एक- दूसरे से शादी की थी। इस कपल ने अपनी शादी के साथ ही प्रेग्नेंसी की खबर देकर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद जुलाई 2020 में यह कपल एक बेटे के पेरेंट्स बने थे। हार्दिक और नताशा ने अपने बेटे का नाम अगस्त्य पंड्या रखा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें