फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 8 साल बाद मां बनीं ये एक्ट्रेस, 6 महीने तक इस वजह से छुपाकर रखी थी गुड न्यूज

Fri, 03 Aug 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
gul panag
बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस गुल पनाग को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही है। शादी के 8 साल बाद गुल ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि गुल ने 6 महीने पहले बेटे को जन्म दिया था और तब से लेकर अब तक ये जानकारी मीडिया से छुपाकर रखी।
विज्ञापन

2 of 4
एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में गुल ने कहा, 'ऋषि  और मैं हमेशा प्राइवेसी का सम्मान करते हैं। माता-पिता बनना एक खास अहसास होता है और हमने तय किया कि हम इस एहसास को बिना पब्लिक अटेंशन के महसूस करेंगे। परिवार और करीबी दोस्तों को हमारे बेटे के बारे में पता था लेकिन हमने सोशल मीडिया पर कोई फोटो शेयर नहीं किया।'

विज्ञापन

3 of 4
gul panag
बता दें कि गुल पनाग ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और साल 2003 में गुल की पहली फिल्म 'धूप' रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में गुल पनाग को फिल्म 'डोर' से पहचान मिली। गुल ने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। साल 2014 में गुल पनाग ने राजनीति में कदम रखा। जहां वे आम आदमी पार्टी से जुड़ी।
विज्ञापन

4 of 4
Gul Panag Becomes The First Indian Woman To Drive Formula E Racing Car
गुल फॉर्मूला रेसिंग कार चलाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। गुल को कार और बाइक ड्राइविंग का शौक है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बाइक और कार के साथ कई तस्वीरें देखा जा सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें