फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: हिना खान का ग्लैमरस अंदाज और एडवेंचर करने निकलीं जान्हवी, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 17 Jun 2022 10:33 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
जहां सितारों की निजी जिंदगी में भी फैंस को दिलचस्पी होती हैं वहीं लोग एंटरटेनमेंट की खबरों से भी वाकिफ रहना चाहते हैं। हर रोज सेलिब्रिटीज काम से जुड़ी जानकारियों से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ के लम्हों तक कोई न कोई नई जानकारी देते रहते हैं। बॉलीवुड के गलियारों से आज भी कई अपडेट्स सामने आई हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है आज पूरे दिन का सेलिब्रिटी अपडेट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : insta
जान्हवी कपूर भी अपने बोल्ड अंदाज से कहर ढाती दिखाई देती हैं। आज उन्होंने अपनी सिजलिंग तस्वीरें तो शेयर की ही हैं, इसके साथ ही वह एडवेंचर की राह पर भी निकल पड़ी हैं। दरअसल उनकी नई फिल्म 'गुड लक जैरी' ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर्स को शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा, निकल चुकी हूं मैं एक नए एडवेंचर पर गुडलक नहीं बोलेंगे। तस्वीरों में वह डरी सहमी दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
हिना खान - फोटो : insta
टीवी अभिनेत्री हिना खान लगातार अपने हर लुक से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और हर दिन अपने ड्रेसिंग सेंस से स्टाइल स्टेटस सेट करती दिख रही हैं। हलिया तस्वीरों में एक बार फिर से उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन में उनके दिलकश अंदाज से नजरें हटाना मुश्किल है। हिना ने मैसी बन इंटेंस मेकअप और डायमंड के चोकर नेकलेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

4 of 11
कियारा आडवाणी, वरुण धवन - फोटो : insta
'जुग जुग जियो' की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आती जा रही है,फिल्म की पूरी टीम भी इसका जमकर प्रमोशन कर रही है। इसी कड़ी में कियारा आडवाणी ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें वह वरुण धवन संग डांस करती दिख रही हैं। वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस ने पर्पल ड्रेस में अपनी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है।
विज्ञापन

5 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने तो सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सफलता का झंडा फहरा ही दिया है साथ ही इसका टाइटल ट्रैक का खुमार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने को अब तक 150 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस मौके पर कार्तिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'इसे कहते हैं असली ब्लॉकबस्टर गाना !! अब 150 मिलियन के पार हालिया वक्त का सबसे बड़ा गाना और साल का नंबर वन सॉन्ग।'
विज्ञापन

6 of 11
अर्जुन कपूर - फोटो : insta
अभिनेता अर्जुन कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर नई-नई अपडेट देते रहते हैं। फिलहाल हालिया तस्वीरों में वह सूट-बूट पहन हैंडसम हंक बने हुए हैं। फोटोज में अर्जुन को अलग-अलग स्टाइल में पोज देते देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा,'ओ मैनू सूट सूट करदा'।
 
विज्ञापन

7 of 11
राधिका मदान - फोटो : insta
टीवी अभिनेत्री राधिका मदान भी उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में वह इस तपती गर्मी ने फैंस को ठंडक का एहसास कराती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'आइस-आइस बेबी'।

8 of 11
परिणीति चोपड़ा - फोटो : insta
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं और अब नए फोटोशूट में वह रफ-टफ अंदाज में दिखाई दे रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में लेडी बॉस लुक में वह किलर पोज देती दिखाई दे रही हैं।

9 of 11
मीरा राजपूत अपनी मां के साथ - फोटो : insta
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर की भी सोशल मीडिया पर लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक लगातार कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। हालिया तस्वीर में वह प्यार से अपनी मां के गले लगी नजर आ रही हैं। दरअसल उन्होंने ये पोस्ट अपनी मां के जन्मदिन पर साझा की है।

10 of 11
जेनिफर विंगेट - फोटो : insta
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट की वेब सीरीज कोड एम का सीजन 2 रिलीज हो चुका है, जिसमें वह मेजर मोनिका मेहरा के किरदार में हैं। अब जेनिफर ने पर्दे के पीछे से कुछ झलकियां साझा की हैं जिसमें से एक में वह बड़ी सी स्माइल के साथ हाथ में गन थामें दिखाई दे रही हैं वहीं दूसरी वीडियो क्लिप है, जिसमें किसी एक्शन सीन का शूट चल रहा है।
विज्ञापन

11 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी अपनी दोस्त प्रियंका समीर तिवारी के साथ - फोटो : insta
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी भी अपनी हर एक तस्वीर से खूब सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर पति विवेक दहिया और अपने परिवार संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ बचपन की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें दोनों क्यूट अंदाज में दिख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें