फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo की वजह से बार-बार शर्मसार हुआ बॉलीवुड, इन हीरोइनों ने किया यौन शोषण का खुलासा

Wed, 19 Dec 2018 07:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood Actress - फोटो : amar ujala
साल 2018 में बॉलीवुड के अंदर अच्छे और बुरे दोनों दिन देखने को मिले। इस साल बॉलीवुड के कई सितारों को अपनी गंदी हरकतों की वजह से शर्मसार होना पड़ा,वहीं कुछ अभिनेत्रियों ने #MeToo अभियान के जरिए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया और कई सितारों पर आरोप भी जड़े हैं। #MeToo अभियान के तहत इस साल कई भारतीय हीरोइनों और नामी चेहरों ने खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न के खुलासे किए हैं। जानते हैं इस साल #MeToo अभियान की वजह से कौन-कौन सी हीरोइनें रहीं चर्चा में।
विज्ञापन

2 of 7
tanushree and Nana - फोटो : file photo
तनुश्री दत्ता
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने सबसे MeToo अभियान के जरिए अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस अभियान के द्वारा तनुश्री दत्ता ने 10 साल पुराना मुद्दा उछाला। तनुश्री ने कहा है कि फिल्म हॉर्न ओके मूवी की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। तनुश्री के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड में हलचल मची गई।
विज्ञापन

3 of 7
diandra soares - फोटो : file photo
डायेंड्रा सोरेस
मशहूर मॉडल और छोटे परदे के रियलिटी शो 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट डायेंड्रा सोरेस ने #MeToo अभियान के तहत मशहूर लेखक सुहेल सेठ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। डायेंड्रा सोरेस ने खुलासा किया है कि सालों पहले लेखक सुहेल सेठ ने उनके साथ एक पार्टी में जबरदस्ती किस करने की और गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। डायेंड्रा सोरेस के अलावा #MeToo अभियान के तहत लेखिका इरा त्रिवेदी और फिल्म निर्माता नताशा राठौर ने भी सुहेल सेठ पर यौन उत्पीड़न आरोप लगाया है। 

4 of 7
Sruthi Hariharan - फोटो : instagram
श्रुति हरिहरन
साउथ फिल्मों की अभिनेत्री श्रुति हरिहरन ने भी इस साल एक्टर अर्जुन सरजा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बीते दिनों श्रुति हरिहरन ने #MeToo अभियान के तहत अर्जुन सरजा पर फिल्म विस्मय की शूटिंग के दौरान गंदी हरकते करने का आरोप लगया था। इस संबंध में श्रुति हरिहरन ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

5 of 7
Priyanka Bose - फोटो : file photo
प्रियंका बोस
#MeToo कैंपेन के तहत एक्ट्रेस प्रियंका बोस ने डायरेक्टर साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। प्रियंका को फिल्म 'जॉनी गद्दार' में देखा गया था। उन्होंने बताया कि साजिद खान ने उनके सामने ही गंदी हरकत की और इसके बाद वह रोते हुए घर गई थीं। प्रियंका ने साजिद खान पर आरोप लगाया और कहा ' मुझे साजिद खान ने एक ऑडिशन के लिए बुलाया था लेकिन उससे पहले साजिद के एक असिस्टेंट का मैसेज आया था जिसमें लिखा था बिकिनी में आरामदायक महसूस करना।' 
विज्ञापन

6 of 7
alok nath vinta nanda - फोटो : file photo
विंता नंदा
#MeToo अभियान के तहत लेखिका और निर्माता विंता नंदा ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई। वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली । ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था। आलोक नाथ ने मुझे घर छोड़ने की पेशकश की।' 'मैं उस पर भरोसा करके गाड़ी में बैठ गई । इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई। बाद में विंता ने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में उन्होंने आलोक नाथ की पत्नी आशु को भी इस बारे में बताया था लेकिन उन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
nana patekar - फोटो : file photo
अन्य
इन सभी मशहूर अभिनेत्रियों के अलावा #MeToo अभियान के जरिए अन्य हीरोइनों और प्रोड्क्शन हाउस में काम करने वाली महिलाओं ने भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। #MeToo अभियान में बॉलीवुड के कई नामी चेहरे इसका शिकार हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें