isha ambani marriage
- फोटो : instagram
ईशा अंबानी
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। शादी में बॉलीवुड, पॉलिटीशियन और स्पोर्ट्स पर्सन का जमावड़ा देखने को मिला था। इस दौरान ईशा अंबानी गोल्डन गलर के लहंगे में नजर आईं। वहीं ईशा के पति आनंद पीरामल ब्लैक कलर के सूट-बूट में जंच रहे थे। रिसेप्शन में भी अभिनेता से लेकर राजनेता तक पहुंचे। कुछ स्टार्स तो ऐसे भी थे जो पब्लिक इवेंट से दूर रहना ही पसंद करते हैं लेकिन जब मुकेश अंबानी ने न्योता भेजा हो तो कोई कैसे इंकार कर सकता है। फिल्म इंडस्ट्री से बच्चन परिवार, आलिया भट्ट, गौरी खान-शाहरुख खान, आमिर खान, रेखा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे।