फिल्म का टीजर
आज 28 मार्च को रिलीज हुए 'गुड बैड अग्ली' के टीजर में अभिनेता अजित कुमार के कई अवतार देखने को मिले हैं। हालांकि, मुख्य तौर पर फिल्म में उनके तीन किरदार नजर आएंगे, लेकिन टीजर में वे कई अवतार में नजर आए। अपने सभी लुक में अजित दमदार एक्शन सीन्स करते दिखे। अजीत को कई गेटअप में दिखाया गया है और वह अपने स्वैग, स्टाइल और शानदार डायलॉग डिलीवरी के साथ दर्शकों की उम्मीदों पर भी खरे उतर रहे हैं।
फिल्म की रिलीज डेट
टीजर में अजित कहते हैं कि दुनिया कुछ स्थितियों में अच्छे लोगों को भी बुरा बना सकती है। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया था। दरअसल, यह फिल्म को पहले पोंगल 2025 के मौके पर रिलीज किया जाना था, क्योंकि अजित की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' की रिलीज को रास्ता दिया गया था, लेकिन अंतिम समय में 'विदामुयार्ची' की रिलीज को भी आगे खिसका दिया गया था। ऐसे रिलीज हो चुकी है। वहीं, फिल्म 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अजित का लुक
अजित फिल्म में तीन अलग-अलग लुक में होंगे। अजित के तीन किरदार फिल्म के नाम 'गुड बैड अग्ली' को दिखाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित एक नकारात्मक किरदार भी निभा सकते हैं। वहीं उनके एक किरदार काले बाल वाले युवा का है। कुछ हिस्सों में वे पोनीटेल के साथ नजर आएंगे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया गया है। सिनेमैटोग्राफी अबिनंदन रामानुजम ने किया गया और संपादन विजय वेलुकुट्टी द्वारा किया गया है। फिल्म का निर्माण नवीन ने मैत्री मूवी के बैनर तले किया है।