फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोलमाल अगेन' ने लगाई ट्रिपल सेंचुरी, कमाई 300 करोड़ के पार, तोड़ डाले 5 रिकॉर्ड्स

Tue, 14 Nov 2017 07:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
golmaal
अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े जैसी धांसू स्टार कास्ट वाली रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' की कमाई 300 करोड़ रुपये के पार जा चुकी है। अकेले भारत में इसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 'गोलमाल' फ्रैंचाइज की इस चौथी फिल्म को वैसे तो समीक्षकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी लेकिन दर्शक दिल खोलकर इस फिल्म पर प्यार लुटा रहे हैं।
पढ़ें: सारे रिकॉर्ड तोड़ साल की सबसे कमाऊ फिल्म बनी ‘गोलमाल अगेन’, पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
विज्ञापन

2 of 5
golmaal again
फिल्म 'गोलमाल अगेन' अजय देवगन के 48 साल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके अलावा रोहित शेट्टी की यह दूसरी फिल्म है जिसने 200 करोड़ की दहलीज पार कर ली है। इससे पहले उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने ये कारनामा कर दिखाया था।
विज्ञापन

3 of 5
गोलमाल - फोटो : SELF
फिल्म 'गोलमाल अगेन' की झोली में हो रही पैसों की बरसात ने अजय देवगन और रोहित शेट्टी को बॉलीवुड की हिट एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी बनी दी है। इन दोनों ने मिलकर कम से कम चार ऐसी फिल्में बनाई हैं जिसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। 

  The Ajay Devgn - Rohit Shetty combo has tasted success yet again... #GolmaalAgain is Ajay’s first ₹ 200 cr grosser and director Rohit’s second... #GolmaalAgain200cr — taran adarsh (@taran_adarsh) November 13, 2017

4 of 5
golmaal
20 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल अगेन' का सीधा मुकाबला आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' से हुआ, लेकिन आज आलम ये है कि आमिर की इस फिल्म का कोई जिक्र तक नहीं कर रहा है। पहले ही दिन 'गोलमाल अगेन' ने 30.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके अलावा, नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय कॉमेडी फिल्म बन गई है 'गोलमाल अगेन'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Golmaal Again - फोटो : Twitter
फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने रिलीज के चार दिन के अंदर देश में 100 करोड़ रुपये बटोर लिये थे। वहीं, चार हफ्ते पूरे होने से पहले ही 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। 'बाहुबली-2' के बाद '200 क्लब' में शामिल होने वाली यह दूसरी फिल्म बन चुकी है। इसी के साथ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में यह टॉप 10 हिन्दी फिल्मों की फेहरिस्त में भी शुमार हो चुकी है।
पढ़ें: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने चोरी-छिपे की शादी, सामने आईं तस्वीरें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें