फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही जंग में आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' से आगे निकली अजय की 'गोलमाल अगेन'

Sat, 21 Oct 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
गोलमान अगेन वर्सेज सीक्रेट सुपरस्टार
रोहित शेट्टी की अजय देवगन मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस की पहली जंग में आमिर खान-जायरा वसीम स्टारर 'सीक्रेट सुपरस्टार' को पीछे छोड़ दिया है। जानें, कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
golmaal again
त्यौहारी सीजन पर अगर दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हों तो उनके बीच में पहली जंग होती है स्क्रीन्स पर कब्जे की। इस साल रिलीज होने वाली सभी फिल्मों से 'गोलमाल अगेन' आगे निकल चुकी है। 'गोलमाल अगेन' ने न सिर्फ आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' को पीछे छोड़ा है, बल्कि किसी भी बॉलीवुडिया फिल्म को साल 2017 की सबसे बड़ी स्क्रीन काउंट के मामले में भी पीछे छोड़ दिया है। यहां तक कि शाहरूख खान की 'रईस' को भी। आगे की स्लाइड्स में जानें, पूरा मामला...
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : Zee Music Company
'गोलमाल अगेन' पूरी दुनिया में 4232 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। स्क्रीन्स का ये आंकड़ा 'सीक्रेट सुपरस्टार' पर काफी भारी पड़ रहा है। आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' को पूरी दुनिया में महज 2840 स्क्रीन्स ही मिल पाई हैं। 'गोलमाल अगेन' ने 3500 से अधिक इंडियन स्क्रीन्स पर कब्जा जमा लिया है, तो "सीक्रेट सुपरस्टार' को 1750 देसी स्क्रीन्स से ही काम चलाना पड़ रहा है। जानें, पहले दिन कैसा रहा दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन...

4 of 5
secret super star
आमिर खान-जायरा वसीम की 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने पहले दिन 4.80 करोड़ का बिजनेस देसी मार्केट यानि इंडिया में किया। 1750 स्क्रीन्स की कुल कमाई को देखते हुए ये औसत ही कही जाएगी। वहीं, खबरों के मुताबिक 'गोलमाल अगेन' पहले दिन के कलेक्शन में इस साल सबसे आगे रहने वाली है। जानें, कैसे...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Golmaal Again - फोटो : Twitter
'गोलमाल अगेन' की अधिकतर सीटें (80%) पहले दिन फुल ही रही हैं। ऐसे में भले ही कलेक्शन के साफ आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं, पर बुकिंग के आधार पर 'गोलमाल अगेन' ने 'रईस' को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसकी पहले दिन सबसे ज्यादा सीटें भरी रही थी। शाहरुख की 'रईस' पहले दिन 60% सीटे भरकर सबसे आगे थी, पर 'गोलमाल अगेन' ने उसे पीछे छोड़ दिया है।

तमिल मूवी 'स्केच' का टीजर रिलीज, जबरदस्त एक्शन कर रहा है ये सुपरस्टार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें