फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय के आगे नहीं टिक पाए जॉन अब्राहम, पहले दिन 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' ने कमाए इतने करोड़

Thu, 16 Aug 2018 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोल्ड और सत्यमेव जयते
जैसे ईद और दीवाली पर सलमान, आमिर या शाहरुख की फिल्में रिलीज होती हैं, वैसे ही स्वतंत्रता दिवस की तारीख जैसे अक्षय कुमार ने अपने नाम कर रखी है। पिछले तीन सालों से उनकी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस हफ्ते देशभक्ति की भावना से लबरेज ना केवल अक्षय कुमार की गोल्ड बल्कि जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते भी रिलीज हुई।
विज्ञापन

2 of 5
GOLD
उम्मीद जताई जा रही थी कि छुट्टी और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोनों ही फिल्मों को फायदा मिलेगा। पहले दिन दोनों फिल्मों की कमाई देखें तो ऐसा होता हुआ नजर भी आ रहा है। अक्षय कुमार की गोल्ड ने पहले दिन कुल 25.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने मल्टीप्लेक्सेस में काफी अच्छा कारोबार किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
gold
निर्देशक रीमा कागती की फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार के साथ विनीत कुमार सिंह, सनी कौशल, अमित साध के अलावा मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी आजादी से पहले की है जब भारतीय हॉकी टीम ब्रिटिश इंडिया के लिए खेलती थी। बाद में यही हॉकी टीम किस तरह पहले ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना पूरा करती है, फिल्म में यही दिखाया गया है।

4 of 5
Satyameva Jayate
वहीं सत्यमेव जयते की बात करें तो फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यूज भले नहीं मिले हों लेकिन दर्शकों का प्यार खूब मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन करीब 20.52 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ यह फिल्म जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी साबित हुई है। इससे पहले जॉन की ही फिल्म रेस 2 ने 15.10 करोड़ कमाए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
John Abraham
जहां गोल्ड को मल्टीप्लेक्स में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला तो वहीं सत्यमेव जयते को सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। माना जा रहा है आने वाले दिनों में यह फिल्म छोटे शहरों में और अच्छी कमाई कर सकती है। जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग से भरपूर इस फिल्म में जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म करप्शन के मुद्दे पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें