गोगा कपूर
- फोटो : social media
गोगा कपूर ने ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘सागर’, ‘अग्निपथ’, ‘मर्द’ जैसी दर्जनों हिट फिल्मों में काम किया। बीआर चोपड़ा की महाभारत तो आपको याद ही होगी। इसके पात्र भारत के हर घर का हिस्सा बन गए। हर रविवार को प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में दिखाई जाने वाली घटनाओं का जिक्र लोगों की चर्चा का विषय बनने लगा। इसी शो में गोगा कपूर ने अत्याचारी कंस का किरदार निभाया। इसके बाद तो शोहरत जैसे उनके कदम चूमने लगी।