फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GodFather Teaser Out: 'गॉडफादर' का टीजर जारी, पिस्टल लहराते नजर आए चिरंजीवी तो सलमान ने दिखाया बाइक पर स्टंट

Sun, 21 Aug 2022 07:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चिरंजीवी-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार चिरंजीवी की आगामी फिल्म 'गॉडफादर' का टीजर आज जारी हो गया है। फैंस बेसब्री से फिल्म में अपने चहेते सुपरस्टार के फर्स्ट लुक का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि यह फिल्म मलयालम ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' की रीमेक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गॉडफादर' में चिरंजीवी की जोड़ी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ देखने को मिलेगी। मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर जारी करके फैंस को तोहफा दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का टीजर धमाकेदार है। टीजर की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई है, पहले दृश्य में भव्य अंदाज में तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में आवाज सुनाई दे रही है, 'बीस साल कहां गए पता भी नहीं चला। बस छह साल पहले आया था वो और अब उसने लोगों में बहुत अच्छा नाम कमा लिया।' इसके बाद नयनतारा की झलक दिखाई दे रही है और आवाज आती है, 'चाहे कोई भी आए फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वो नहीं आना चाहिए।' इसके बाद टीजर में चिरंजीवी पिस्टल लहराते हुए जबरदस्त अंदाज में नजर आते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
टीजर में सलमान खान का भी धांसू अंदाज दिखाई दिया है। टीजर में सलमान खान की आवाज सुनाई दे रही है। वह कहते नजर आ रहे हैं, 'लगता है बहुत लंबी प्लानिंग चल रही है। अपने इस छोटे भाई को भूलना नहीं। कहो तो अभी आ जाता हूं।' इसके बाद भाईजान बाइक पर स्टंट करते नजर आए हैं और उनके हाथ में पिस्टल है। 

विज्ञापन

4 of 4
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हैं। सलमान खान और चिरंजीवी की साझेदारी ने फिल्म के प्रति फैंस की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ा दी है। टीजर के सबसे आखिर में 05-10-2022 का जिक्र है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म इस साल 05 अक्तूबर को रिलीज होगी। एक्टर चिरंजीवी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से फिल्म का टीजर जारी होने की जानकारी फैंस से साझा की है। उन्होंने इसका लिंक शेयर किया है। बता दें कि फिल्म का टीजर तेलुगू और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें