सिनेमाघरों में फिल्म मलंग रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म मलंग में दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गोवा में हुई हैं। सस्पेंस ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में गोवा के पार्टी कल्चर को दिखाने की कोशिश की गई है। जिसमें ड्रग्स का खूब इस्तेमाल किया गया है। इन सभी चीजों की वजह से फिल्म मलंग विवादों में आ गई है।