फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को याद आए मनोहर परिकर के साथ बिताए पल, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

Mon, 18 Mar 2019 09:29 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manohar Parrikar, Amitabh Bachchan
देश के पहले आईआईटियन मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का रविवार को निधन हो गया। पैन्क्रियाज कैंसर से जूझ रहे 63 वर्षीय परिकर की हालत पिछले दो दिन से बेहद खराब थी। रविवार को उनकी स्थिति और ज्यादा नाजुक हो गई थी, जिसके बाद दोना पाउला स्थित उनके निजी आवास पर डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य को संभालने का प्रयास किया। लेकिन रात 8 बजे के करीब उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
Manohar Parrikar, Amitabh Bachchan
मनोहर परिकर की छवि एक बेहद ही ईमानदार और जमीन से जुड़े हुए कर्तव्यनिष्ठ नेता की थी। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कई सारे ट्वीट किए।
विज्ञापन

3 of 5
Manohar Parrikar, Amitabh Bachchan
उन्होंने लिखा गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर एक जेंटलमैन और बेहद शालीन व्यक्ति थे। उनके साथ कुछ लम्हे बिताने का मौका मिला था। वे अपनी बीमारी के साथ बेहद बहादुरी से लड़े। उनके लिए प्रार्थनाएं। इस खबर को सुनकर बेहद दुखी हूं।
 

 

4 of 5
मनोहर परिकर (फाइल)
ट्वीट के साथ अमिताभ बच्चन ने दिवंगत भाजपा नेता मनोहर परिकर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की। अमिताभ ने लिखा- उनके चेहरे पर हमेशा एक सादगी भरी मुस्कान रहती थी। इस वक्त गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के घर के बाहर श्रद्धांजलि देने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manohar Parrikar
मनोहर परिकर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे किया जाएगा। इससे पहले सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक परिकर के पार्थिव शरीर को पणजी स्थित भाजपा कार्यालय में विशिष्ट व्यक्तियों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 4 बजे कला अकादमी से मीरामार तक परिकर की अंतिम यात्रा निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें