फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gippy Grewal: सुपरस्टार बनने से पहले गाड़ियां धोते थे गिप्पी ग्रेवाल, संघर्ष के बाद मिला यह मुकाम

Mon, 02 Jan 2023 07:23 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला
गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। अपनी जिंदगी में कड़ी मेहनत और संघर्ष करने के बाद उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। गिप्पी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। गिप्पी ग्रेवाल की गायकी के दुनिया भर में करोड़ों लोग दीवाने हैं। क्या आप जानते हैं संघर्ष के दिनों में उन्होंने लोगों की गाड़ियां धोईं। सिक्योरिटी गार्ड का काम किया और कनाडा जाकर रेस्तरां में वेटर भी बने। इसके बाद वह भारत लौटे और काफी संघर्ष के बाद यह मुकाम पाया। गिप्पी का जन्म 2 जनवरी 1983 में हुआ था। आज वह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके संघर्ष की कहानी...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गिप्पी ग्रेवाल की दिलचस्पी बचपन से ही संगीत और नाटकों में थी। इस वजह से गिप्पी का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। वह सिर्फ इतनी ही पढ़ाई कर पाते थे, जिससे वह पास हो सकें। गिप्पी जिस गांव में रहते थे, वहां कुछ ऐसा नहीं था कि वह कुछ सीख सकें। 12वीं के बाद उन्होंने म्यूजिक सीखना शुरू किया। जब वह अपने म्यूजिक अध्यापक के पास गए तो उन्होंने बोला कि गिप्पी की आवाज बहुत रफ है, थोड़ी पॉलिश करनी पड़ेगी। इसके बाद उन्होंने अपनी आवाज को और बेहतर बनाने की कोशिश की, उनकी रफ आवाज ने ही उन्हें एक अलग पहचान दी।
विज्ञापन

3 of 4
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता, गायक, निर्माता, निर्देशक और लेखक रूप में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह जो भी काम करते हैं, बहुत ही मन से करते हैं। फिल्मों में आने से पहले वह कनाडा में वेटर का काम कर चुके हैं। इसके बाद काफी समय तक वह दिल्ली में भी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर चुके हैं। उन्होंने गाड़ियां भी धोई है। उनका कहना है कि उन्हें किसी भी काम को करने में शर्म नहीं लगती थी। हर काम वह पूरी शिद्दत और ईमानदारी के साथ करते थे। ईमानदारी से कमाए हुए पैसे से उन्हें सुकून मिलता था। इसके बाद उन्होंने गायकी में अपना करियर बनाने पर फोकस किया।
विज्ञापन

4 of 4
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
गिप्पी ग्रेवाल ने अपने गायकी के करियर की शुरुआत अलबम 'चक्ख लाई' से की थी। यह अलबम हिट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में पंजाबी फिल्म 'मेल करादे रब्बा' में काम करने का मौका मिला। फिर, उन्होंने 'जिहने मेरा दिल लुटेया' में काम किया। साल 2012 में उन्होंने खुद 'कैरी ऑन जट्टा' का निर्माण किया और यह पंजाबी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। उसके बाद उन्होंने 2018 में 'कैरी ऑन जट्टा 2' बनाई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये की कमाई की। दर्शकों को गिप्पी की इस फिल्म का तीसरा भाग अब इस साल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें