फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Giorgia Andriani: मालदीव पहुंचीं अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड, बीच से तस्वीरें साझा कर सुखिर्यों में आईं

Wed, 28 Jan 2026 03:52 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Giorgia Andriani Bikini Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस और इटैलियन ब्यूटी जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपनी बिकनी तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा दी है। यहां देखिए जॉर्जिया का हॉट अवतार…
विज्ञापन
1 of 6
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : अमर उजाला

इटैलियन ब्यूटी और अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपनी हॉटनेस से मालदीव के बीच पर आग लगा दी है। जॉर्जिया इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं। यहां समुंदर किनारे से जॉर्जिया ने अपनी कई बोल्ड और हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जॉर्जिया की ये तस्वीरें अब सुर्खियां बटोर रही हैं।

विज्ञापन

2 of 6
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@giorgia.andriani22

ब्लू बिकनी में बिखेरा जलवा
मालदीव पहुंचीं जॉर्जिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इन तस्वीरों में जॉर्जया ब्लू कलर की बिकनी में अपनी हॉट अदाएं दिखा रही हैं। जॉर्जिया ने बिकनी में काफी बोल्ज पोज दिए हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। तस्वीरें वायरल हैं और जॉर्जिया की बोल्डनेस की काफी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

3 of 6
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@giorgia.andriani22

बीच पर दिए बोल्ड पोज
जॉर्जिया हर तस्वीर में काफी बोल्ड पोज दे रही हैं। उन्होंने इस दौरान कई वीडियोज भी शेयर किए हैं। इनमें वो समुंदर के अंदर जा रही हैं और मजे कर रही हैं। जॉर्जिया की तस्वीरों में समुंदर और बीच की खूबसूरती भी साफ नजर आ रही है।

4 of 6
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@giorgia.andriani22

अरबाज खान के साथ चर्चा में रही थी रिलेशनशिप
अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली जॉर्जिया ने सबसे अधिक सुर्खियां तब बटोरी थीं, जब वो सलमान खान के भाई अरबाज खान को डेट कर रही थीं। हालांकि, अरबाज ने कभी भी अपने और जॉर्जिया के रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज और जॉर्जिया के रिलेशनशिप ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। 

विज्ञापन

5 of 6
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@giorgia.andriani22

ब्रेकअप के बाद भी अरबाज को बताया था अच्छा दोस्त
हालांकि, अरबाज से ब्रेकअप के बाद जॉर्जिया ने अरबाज के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। उस वक्त जॉर्जिया ने कहा था, 'हम दोस्त थे, हम सबसे अच्छे दोस्त की तरह थे। मेरे मन में उनके लिए हमेशा भावनाएं रहेंगी। इस समय हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम हमेशा बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं, उस समय भी जब हम दोस्त से बढ़कर थे। हम हमेशा बहुत करीब रहे हैं, साथ में खूब मस्ती की है। कभी-कभी लंबे रिश्ते से, यहां तक कि छोटे रिश्ते से भी वापसी करना मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि जो कुछ भी उनके साथ मेरे रिश्ते को बहुत खास बनाता था वह था मौज-मस्ती।’

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉर्जिया एंड्रियानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@giorgia.andriani22
ऐसा रहा है बॉलीवुड करियर
करियर की बात करें तो जॉर्जिया एंड्रियानी ने फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म 'वेलकम टू बजरंगपुर' में नजर आई थीं। वह फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। जॉर्जिया कई म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रही हैं। जॉर्जिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें