कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी पर शादी के लिए लंबे समय से दबाव बनाया जा रहा है। दोनों के ही परिवार वाले चाहते हैं कि गिन्नी और कपिल जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाएं। वहीं कपिल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सूत्रों की मानें तो गिन्नी के परिवार वालों ने कपिल के सामने शादी के लिए एक शर्त रखी है। गिन्नी के परिवार वालों चाहते हैं कि कपिल इस रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लें, लेकिन गिन्नी का कहना है कि जब तक कपिल अपने सारे काम नहीं निपटा लेते वह शादी नहीं करेंगी।
विज्ञापन
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : SELF
वहीं कपिल ने अब पूरी तरह से शराब को अलविदा कह दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ और डायरेक्टर राजीव ढींगरा के साथ शिरडी दर्शन करने पहुंचे थे। कपिल ने अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी के लिए दुआ मांगी।
पढ़ेंः नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मांगी माफी, वापस लेंगे बॉयोग्राफी, दर्ज हुए थे केस
4 of 5
इस फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कपिल 'सा रे गा मा पा' के फाइनल में भी पहुंचे थे। वहां गिन्नी भी उनके साथ मौजूद थीं। जहां कपिल अपने पुराने अंदाज में नजर आए।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कपिल और उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। हालांकि कपिल के एक करीबी दोस्त ने इन बातों से साफ इनकार किया था और कहा था कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं।
पढ़ें: मैगजीन के कवर पेज पर छाएगा बेटा, मां लीजा शेयर कर चुकी हैं संग नहाते हुए तस्वीर