असल जंदगी से कुछ अलग, दुनिया के कुछ छुपे हुए रहस्यों की खोज और उसमें समाहित अजीब तरह की कश्मकश। आम तौर पर डर क्या चीज है ये किसी को बताया नहीं जाता लेकिन समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो डर के पीछे क्या है इसकी खोज करते हैं। आखिर डर क्यों लगता है? क्यों हम कुछ अलग तरह की बातों से डर जाते हैं? इन बातों को जानने या ऐसी फिल्में देखने के लिए हर इंसान के अंदर एक अलग तरह क्रेज होता है। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 24 अगस्त 2018 से आने वाली अगली वेब सीरीज ‘घुल’, इसी डर का पर्दाफाश करने जा रही है। आपको बता दें कि फिल्म ‘पार्च्ड’, ‘पैडमैन’, ‘मांझीः द माउंटेन मैन’ में अपनी अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे, इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ एक्टर मानव कौल दिखाई देंगे। आइए आपको बताते हैं ‘घोल’ को देखने की 5 बड़ी वजह-