फिल्म बाज़ार की लोकप्रिय ग़ज़ल फिर छिड़ी रात के मधुर बोल जैसे ही कान में घुलते हैं तो फ़ारुक शेख और सुप्रिया पाठक के मुखड़े की बजाय तलत अज़ीज़ का चेहरा ज़हन में मिश्री की तरह घुलता जाता है। हैदराबाद में जन्मे इस बेतकल्लुफ गायक का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड में तलत ने 'उमराव जान', 'डैडी', 'शरारत' और 'बाजार' जैसी फिल्मों में गाया, लेकिन बतौर गायक उनकी उम्र 40 साल से ज्यादा समय की है। आज सुनिए उनकी चुनिंदा गजलें।