'गजल किंग' जगजीत सिंह की कल (10 अक्टूबर) 7वीं पुण्यतिथि है। 10 अक्टबूर को 2011 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में ब्रेन हैमरेज के चलते उनका निधन हो गया था। गौरतलब है कि मौत से पहले वो दो हफ्तों से भी ज्यादा समय तक कोमा में रहे थे। उनकी पत्नी चित्रा सिंह भी जानी मानी गजल गायिका हैं। वह जगजीत के साथ 70 और 80 के दशक में परफोर्म किया करती थीं। ऐसे में जगजीत सिंह को याद करते हुए सुनते हैं उनकी ये 5 बेहतरीन गजलें...