तैयार हो जाइए क्योंकि जल्द ही सिनेमाघरों के पर्दे पर धमाल मचाने आने वाली है फिल्म 'वीरे दी वेडिंग'...इस फिल्म में बॉलीवुड 'बेबो' यानी करीना कपूर शूटिंग के पहले दिन से ही सुर्खियां बटोर रही है। कुछ अटकलें और विवाद भी सामने आए, लेकिन इन सबके बीच यह फिल्म तैयार की गई।
विज्ञापन
2 of 5
kareena Kapoor
गौरतलब हो हाल ही में दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर जबरदस्त पार्टी की गई और अब इस फिल्म का पहला लुक भी सामने आ गया है। मंगलवार को इस फिल्म का पहला लुक सामने आया है, जिसमें फिल्म की चारों लीड एक्ट्रेस यानी करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिसा नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
kareena kapoor
फिल्म के पोस्टर में जहां स्वरा और शिखा का चेहरा नजर आ रहा है, वहीं अपनी बैक दिखाती सोनम कपूर ने करीना कपूर का चेहरा एक खूबसूरत पंखे से ढक रखा है। दरअसल, शादियों के बारे में सोचते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले जो ख्याल आते हैं उनमें चमकीले, चमकते और खूबसूरत लेहंगा, सुंदर सजे पंडाल होते हैं।
Mahurat out tomorrow! #GetReadyForVeereDiWedding@sonamakapoor #KareenaKapoorKhan @ReallySwara @ShikhaTalsania @ektaravikapoor @RheaKapoor pic.twitter.com/cMhhubDz1V
— BalajiMotionPictures (@balajimotionpic) October 24, 2017
4 of 5
demo
फिल्म का यह पोस्टर बिल्कुल यही तस्वीर बयां करता नजर आ रहा है। सोनम ने करीना के चेहरे को छिपा रखा है जिसे देखनेवालों को लग सकता है कि सोनम ऐसा करके कहीं बेबो को चिढ़ा तो नहीं रही हैं। वास्तव में सोनम तो सिर्फ बेबो की आंखों को दिखाने की तकलीफ झेल रही हैं।
पोस्टर देखकर तो यही प्रतीत होता है कि इस बॉलीवुड की फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विवाह फिल्मानें के नजरिए से तैयार किया गया है। सभी एक्ट्रेस को इतने लुभावने और आकर्षक अंदाज में दिखाया गया है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इस समय फिल्म की रिलीजिंग मास्टरस्ट्रोक है, क्योंकि अभी शादी का मौसम आने वाला है।