फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस ने मुख्यमंत्री के बेटे के साथ लिए थे सात फेरे, बेहद रोमांचक है इनकी लव स्टोरी

Sun, 04 Aug 2019 03:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza - फोटो : file photo
एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा का नाम आते ही एक चुलबुली लड़की जेहन में उभरती है। उनका जन्मदिन 5 अगस्त को होता है। जेनेलिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे विलास राव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख से शादी की, दोनों की प्रेम कहानी बॉलीवुड की क्यूट लव स्टोरी मानी जाती है। जेनेलिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी प्रेम कहानी के किस्से...
विज्ञापन

2 of 6
Genelia D’Souza and Riteish Deshmukh - फोटो : instagram
जेनेलिया ने 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म  'जाने तू या जाने ना', 'चांस पे डांस', 'फोर्स', 'तेरे नाल लव हो गया' और 'जय हो' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जेनेलिया ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में भी की हैं।
विज्ञापन

3 of 6
genelia d'souza ritesh deshmukh - फोटो : file photo
जेनेलिया की लव स्टोरी की शुरुआत पहली ही फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से हुई। दोनों हैदराबाद के एयरपोर्ट पर मिले थे। रितेश के पिता उस वक्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। जेनेलिया जब पहली बार रितेश से मिलीं तो उन्हें इग्नोर करती रहीं। वो अपनी मां के साथ थीं। तब रितेश ने आगे बढ़कर जेनेलिया से हाथ मिलाया।

4 of 6
ritesh deshmukh - फोटो : file photo
फिल्म के सेट पर रितेश और जेनेलिया खूब बातें करते थे। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती बढ़ने लगी। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश घर लौट आए तो उन्हें जेनेलिया की कमी महसूस होने लगी। वो उन्हें मिस करने लगे लेकिन उन्हें लगा कि एक लड़की को इतनी जल्दी फोन करना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

5 of 6
Genelia D Souza - फोटो : file photo
जेनेलिया ने इसके बाद रितेश के साथ फिल्म 'मस्ती' में साथ काम किया। दोनों का रिश्ता तो वैसे पहली फिल्म के वक्त से ही शुरू हो गया था लेकिन मीडिया को उन्होंने इसकी खबर नहीं लगने दी। खबर तो ये भी थी कि पहली फिल्म के बाद ही दोनों सगाई करना चाहते थे लेकिन रितेश के पिता विलासराव देशमुख इसके लिए तैयार नहीं थे। जेनेलिया ने रितेश को अच्छा दोस्त बताते हुए अफेयर की खबरों से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेनेलिया और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2012 में जब दोनों फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' कर रहे थे तब एक बार फिर जेनेलिया और रितेश की शादी की खबरें आनी शुरू हुई थीं। इसी साल 3 फरवरी को दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों ने पहले महाराष्ट्रीयन और फिर क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें