फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के इस सुपरस्टार की बेटी थीं रेखा, जिंदगी भर की इतनी नफरत अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचीं

Sat, 17 Nov 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
gemini ganesan - फोटो : file photo
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर और रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का जन्म 17 नवंबर 1920 को हुआ था। जेमिनी ने मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम किया है। जेमिनी गणेशन और तेलुगू एक्ट्रेस पुष्पावली की बेटी रेखा अपने जन्म के साथ ही विवादों में घिर गई थीं। शायद यही वजह रही कि रेखा के अपने पिता से संबंध कभी अच्छे नहीं रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
gemini ganesan - फोटो : file photo
कहा जाता है रेखा की मां पुष्पावली बिन ब्याही मां बन गई थीं। पुष्पावली साउथ की फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हुआ करती थीं। वहीं रेखा के पिता जेमिनी गणेशन साउथ के सुपरस्टार थे लेकिन उन्होंने रेखा को अपना नाम नहीं दिया। जेमिनी ने चार शादियां की थीं लेकिन रेखा की मां से कभी शादी नहीं की।
विज्ञापन

3 of 7
gemini ganesan - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेमिनी ने कुल 4 शादियां की थीं लेकिन रेखा की मां पुष्पावली से शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस बात का जिक्र रेखा की बायोग्राफी रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में किया गया है। रेखा के जन्म के बाद पुष्पावली और जेमिनी के दो और बच्चे हुए। एक ओर जहां जेमिनी करियर की ऊंचाईयों पर थे तो वहीं मां बनने के बाद पुष्पावली का किरयर भी खत्म हो गया।

4 of 7
gemini ganesan - फोटो : file photo
परिवार का खर्च निकालने के लिए रेखा को बचपन में ही काम करना पड़ा। 13 साल की उम्र में ही रेखा ने फिल्मों में काम के लिए स्ट्रगल करना शुरू कर दिया था। रेखा की मां ने उनकी पढ़ाई भी छुड़वा दी थी। रेखा ने 14 साल की उम्र में पहली फिल्म की थी, हालांकि वो काम नहीं करना चाहती थीं लेकिन जब वो मना करतीं तो भाई उनकी पिटाई करता था।
विज्ञापन

5 of 7
rekha - फोटो : file photo
रेखा और उनकी मां पुष्पावली एक प्रोड्यूसर से दूसरे प्रोड्यूसर के दरवाजे खटखटाने लगीं। शुरुआती दिनों में रेखा को तेलुगू की बी और सी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा। जेमिनी गणेशन चाहते तो इंडस्ट्री में रेखा को आसानी से काम दिलवा सकते थे लेकिन जेमिनी ने रेखा की कोई मदद नहीं की। पिता के इन्हीं व्यवहार की वजह से बचपन से ही रेखा उनसे नफरत करने लगीं।
विज्ञापन

6 of 7
gemini ganesan - फोटो : file photo
जिंदगी में एक मोड़ ऐसा भी आया, जब रेखा और जेमिनी आमने-सामने हुए और दोनों ही रो पड़े। दरअसल, 1994 में फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान जेमिनी गणेशन को लाइफटाइम अवॉर्ड दिया गया। ये अवॉर्ड रेखा ने अपने हाथों से उन्हें दिया। पिता को देख रेखा ने उनके पैर छुए। दोनों के लिए ये एक भावुक क्षण था। शायद ये सालों का दर्द था जो आंसुओं के रूप में बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gemini ganesan - फोटो : file photo
22 मार्च 2005 में 84 साल की उम्र में जेमिनी गणेशन का निधन हो गया। रेखा अपने पिता से बेहद नफरत करती थीं। यहां तक कि जब जेमिनी का निधन हुआ तो रेखा उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंची थीं। उस वक्त रेखा कुल्लू-मनाली में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें