फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: पांच महीने बाद जमानत पर बाहर आईं गहना वशिष्ठ, पोर्न वीडियो बनाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

Sat, 19 Jun 2021 02:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : Instagram
'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था। अब करीब पांच महीने बाद उन्हें जमानत मिली है। मुंबई के गोरेगांव की सेशंस कोर्ट ने गहना को पॉर्नोग्रफी से संबंधित मामले में जमानत दे दी है। गहना के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है।

देश छोड़कर नहीं जा सकतीं गहना
गहना के प्रवक्ता ने कहा है, 'पांच महीने के इंतजार के बाद गहना वशिष्ठ को जमानत मिल गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण कोर्ट बंद थी इसलिए मामला अटका हुआ था। मई से जून के पहले हफ्ते तक, कोर्ट की छुट्टियां थीं और आखिरकार शुक्रवार को उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि गहना फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकती हैं।'
विज्ञापन

2 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
बता दें, गहना पर आरोप है कि उन्होंने 85 से ज्यादा एडल्ट वीडियो बनाए और उन्हें वेबसाइट पर शेयर भी किए हैं। खबरों की मानें तो गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। हालांकि गहना की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram- @gehana_vasisth
पुलिस को जांच में पता चला था कि गहना स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को पैसे का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। इतना नही नहीं वह इन एक्टर्स को एक शूट के बदले 20 हजार रुपये देती थी। बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी के शो ‘गंदी बात’ से फेमस हुई थीं। इसके अलावा उन्होनें हिंदी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।

 

4 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram- @gehana_vasisth
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिमरी गांव में हुआ है। गहना को शुरू से ही अभिनय और मॉडलिंग में रुचि थी। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gehana vasisth - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना अभी तक 70 से अधिक विज्ञापन कर चुकी हैं और पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। गहना वशिष्ठ की गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं। गहना का इंस्टाग्राम देखें तो यहां उन्होंने अपने फैंस के लिए काफी कंटेट शेयर किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें