फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता माली सहित इन 7 सितारों की हुई सड़क हादसे में मौत, एक तो थे 'कॉमेडी के किंग'

Fri, 15 Nov 2019 03:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
गीता माली, जसपाल भट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मराठी सिंगर गीता माली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। गीता अपने पति के साथ गृहनगर नासिक जा रही थीं। इस हादसे में गीता के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। गीता जिस कार से जा रही थीं, वह सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे रहे हैं जो सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
Jaspal Bhatti - फोटो : File Photo
जसपाल भट्टी
जसपाल भट्टी को आज भी लोग भूले नहीं हैं। जसपाल को 'कॉमेडी का किंग' कहा जाता था लेकिन साल 2012 में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उनकी जान ले ली। बता दें कि कार उनके बेटे जसराज भट्टी चला रहे थे। जसपाल भट्टी निर्देशित फिल्म 'पावर कट' की रिलीज से एक दिन पहले ही ये दुखद हादसा हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
टीवी कलाकारों की मौत
रचना और जीवन
कन्नड़ टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री रचना और उनके सह कलाकार जीवन की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह घटना उस वक्त हुई जब रचना और जीवन कार से मंदिर जा रहे थे। जीवन गाड़ी खुद ड्राइव कर रहे थे। उनके साथ पांच अन्य लोग भी उनके साथ थे। ये हादसा साल 2017 में हुआ था।

4 of 5
गगन कंग और अरिजीत लवानिया - फोटो : सोशल मीडिया
गगन कंग और अरिजीत लवानिया
साल 2017 में 'महाकाली' सीरियल के अभिनेता गगन कंग और अरिजीत लवानिया की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। दोनों कलाकार उमरगांव से शूटिंग पूरी करके मुंबई वापस लौट रहे थे। घटना के वक्त गगन ड्राइव कर रहे थे और कार एक कंटेनर से जा भिड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनिका सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनिका सिंह चौहान 
मशहूर मॉडल और एंकर सोनिका सिंह चौहान 28 साल की उम्र में ही कार एक्सीडेंट के चलते दुनिया छोड़ गईं। अप्रैल 2017 में सोनिका के साथ यह कार हादसा साउथ कोलकाता के रशबेहरी एवेन्यू के पास हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें