मराठी सिंगर गीता माली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। गीता अपने पति के साथ गृहनगर नासिक जा रही थीं। इस हादसे में गीता के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। गीता जिस कार से जा रही थीं, वह सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे रहे हैं जो सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं।