मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनके इस तरह अचानक संन्यास के फैसले से फैंस भी सकते में हैं। गंभीर आईपीएल में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते आए हैं। उनकी कप्तानी में शाहरुख की टीम ने साल 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। अब ऐसे में अपनी टीम के बड़े खिलाड़ी के इस तरह संन्यास लेने से शाहरुख भी इमोशनल हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा कि 'प्यार और कप्तानी के लिए आपका धन्यवाद मेरे कप्तान। आप हमेशा स्पेशल हैं। अल्लाह हमेशा आपको खुश रखे और आपको थोड़ा ज्यादा मुस्कुराना चाहिए।'
विज्ञापन
3 of 5
zero
- फोटो : twitter
शाहरुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म जीरो है। इसका नया गाना 'इश्कबाजी' मंगलवार को रिलीज हो गया है। खास बात यह है कि इस गाने में शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि गाने के आखिर में किंग खान सलमान की गोद में चढ़कर झूमने लगते हैं।
4 of 5
zero
- फोटो : twitter
इश्कबाजी गाने के शुरुआत में दिखाया जाता है कि शाहरुख खान को कैटरीना कैफ किस करती हैं। इस बात से किंग खान इतना खुश होते हैं कि वह नाचने को मजबूर हो जाते हैं। इस दौरान 'शाहरुख खान कहते हैं कि ओ दुनिया वालों तुम लोगों ने कभी मेरी इज्जत नहीं की, हमेशा कहा कि देखो वो बुरा आ रहा है। आज इसी बुरे को बबीता कुमारी ने किस किया है।' शाहरुख खान को थिरकता देख सलमान खान खुद को रोक नहीं पाते हैं। फिर गमछा लेकर सलमान खान भी मंच पर पहुंच जाते हैं और शाहरुख खान के साथ नाचने लगते हैं।
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो में सलमान खान कैमियो रोल में हैं, जबकि शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म जीरो क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।