अपने फैशन सेंस और कपड़ों को लेकर वाहवाही बटोरने वाली गौरी खान को इन दिनों इंस्टाग्राम पर भद्दे कमेंट्स मिल रहे हैं। वजह है उनकी एक पारदर्शी ड्रेस जो उन्होंने अलीबाग में पति शाहरुख खान की बर्थ डे सेलिब्रेशन के दौरान पहनी थी।
पढ़ें: शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में किस एक्ट्रेस ने पहनी बेस्ट और वर्स्ट ड्रेस, यहां है पूरी लिस्ट
विज्ञापन
2 of 4
Gauri Khan
इस फोटो को सोहेल खान की पत्नी सीमा खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वैसे तो कई लोग गौरी खान की इस ड्रेस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं जो इतनी स्टाइलिश ड्रेस की भी आलोचना कर रहे हैं।
पढ़ें: पहली बार इतनी शॉर्ट ड्रेस में दिखीं सुहाना खान, पापा का बर्थडे मनाकर लौटीं मुंबई
विज्ञापन
3 of 4
Gauri Khan
इससे पहले हैलोवीन पार्टी के दौरान भी गौरी खान नर्वस नजर आ रही थीं। वैसे तो वह इस ड्रेस में बेहद दिलकश लग रही थीं। लेकिन बार बार वह हाथ से अपना पेट छुपाती नजर आ रही थीं।
वहीं, दूसरी तरफ गौरी खान की बेटी सुहाना खान अपनी स्टाइल की बदौलत दिन ब दिन सोशल मीडिया की फेवरेट बनती जा रही हैं। हैलोवीन पार्टी हो या फिर पापा की बर्थ डे पार्टी में पहनी गई 50 लाख रुपये की टी-शर्ट और हॉट पैंट, सुहाना खान हर मौके पर लाइमलाइट लूटने में कामयाब रहीं।