बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री में उनकी अपनी एक अलग पहचान है। पेशे से वह एक इंटिरियर डिजाइनर हैं। अक्सर गौरी अपने कलात्मक डिजाइन के लिए सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार वह किसी और वजह से चर्चा में हैं।
विज्ञापन
2 of 5
painting
गौरी ने हाल ही में एक फोटो अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है और इसकी वजह से वह ट्रोल हो गई हैं। दरअसल यह फोटो एक न्यूड पेंटिंग की है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए केप्शन लिखा है, 'ब्लैक ड्रामा।'
विज्ञापन
3 of 5
Gauri Khan
गौरी के फोटो पोस्ट करते ही उनके फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग उनके ऊपर अजीब-अजीब सवाल दागने लगे। एक यूजर ने शाहरुख को इसमें शामिल करते हुए उनसे पूछा कि क्या आपकी पत्नी ने शराब पी रखी है।
4 of 5
painting
बता दें कि जो पेंटिंग गौरी ने शेयर की है वह इटली के मशहूर आर्टिस्ट रोबर्टो फेरिस की बनाई गई पेंटिंग है। पेंटिंग में तीन लोग नजर आ रहे हैं और तीनों ने ही कपड़े नहीं पहने हुए। पेंटिंग पूरी तरह से न्यूड।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए दिखा है कि ऐसी फोटो देखकर आपकी बेटी और बेटे पर क्या असर पड़ेगा। इतना ही नहीं, एक यूजर ने गौरी को मेंशन करते हुए लिखा कि ये बहुत बुरा है गौरी मैम।