फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी खान ने शेयर की आकाश-श्लोका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की सबसे खूबसूरत तस्वीर, यहां देखें

Fri, 15 Mar 2019 06:29 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gauri Khan,Shahrukh Khan - फोटो : File
बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। जिसके चलते वह कुछ ना कुछ शेयर जरूर करती हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे अकाश अंबानी की प्री-वेडिंग और वेडिंग सेरेमनी में शाहरुख-गौरी बहुत जबरदस्त लुक में दिखे थे। वहीं, प्री-वेडिंग पार्टी की एक फोटो है जो गौरी ने अब जाकर शेयर की है। गौरी ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : instagram
इस फोटो की खास बात यह है कि इसमें गौरी-शाहरुख के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आमिर खान भी नजर आ रहे हैं। इससे भी खास बात यह है इस तस्वीर में गौरी के साथ 'कोल्डप्ले' के लीड वोकालिस्ट क्रिश मार्टिन नजर आ रहे हैं। गौरी ने इस तस्वीर को खूबसूरत कैप्शन से भी सजाया है। उन्होंने लिखा 'क्रिश मार्टिन के साथ मौज मस्ती।
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश-श्लोका के स्विट्जरलैंड के सेंट मॉर्टि्ज में हुए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शाहरुख ने मार्टिन के साथ डांस भी किया था। इस पर मार्टिन ने एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा था 'शाहरुख खान फॉरइवर।' 

4 of 5
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : amar ujala
बता दें कि बीती 9 मार्च को आकाश और श्लोका की शादी मुंबई में बडे़ ही आलीशान तरीके से हुई थी। इस शाही शादी में राजनीतिक और उद्योग घराने की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के बड़े से लेकर छोटे कलाकार तक इस शादी के गवाह बने थे। इतना ही नहीं 10 मार्च को हुए वेडिंग रिसेप्शन में भी बॉलीवुड सितारों का मेला लगा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan - फोटो : twitter
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि बीते वर्ष उन्हें फिल्म जीरो में देखा गया था। फिल्म जीरो शाहरुख की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और उनकी फ्लॉप लिस्ट में एक और फिल्म शामिल हो गई। अभी शाहरुख के हवाले से उनकी किसी भी अपकमिंग फिल्म की घोषणा नहीं की गई है। खबर है कि उन्होंने राकेश शर्मा की बायोपिक सैल्यूट से भी बहुत पहले किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें