बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की तरह उनकी पत्नी गौरी खान भी आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बाते करते हुए शाहरुख खान और अपने रिश्तों को लेकर ढेर सारी बाते कीं। इस दौरान गौरी खान ने शाहरुख के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई खुलासे भी किए हैं, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
Gauri Khan,Shahrukh Khan
- फोटो : file photo
हाल ही में गौरी खान एक किताब की लांचिंग में अमृता फडनवीस के साथ पहुंचीं। यहां उन्होंने मीडिया से ढेर सारी बातें करते हुए शाहरुख के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासे किए। उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान अच्छे पिता और पति हैं। मैं ये कहना चाहूंगी कि उनकी पत्नी होना मेरे लिए काफी सकारात्मक बात जैसा है और मैं कोई भी नकारात्मक बात फिलहाल नहीं करना चाहूंगी। मुझे लगता है मैं भी बाकि कामकाजी महिलाओं की तरह एक साधारण जिंदगी जी रही हूं।'
विज्ञापन
3 of 5
gauri khan
- फोटो : file photo
गौरी खान ने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है शाहरुख खान की वजह से यहां काफी सकारात्मक बातें हैं और मैं सिर्फ सकारात्मक बातों पर ही ध्यान देती हूं। और अगर कुछ नकारात्मक बातें होती भी हैं तो मैं उन्हें दूर रखना पसंद करती हूं। इसके अलावा गौरी खान ने शाहरुख खान को लेकर और भी कई बाते कीं।
4 of 5
Shahrukh Khan, Gauri Khan, Suhana
- फोटो : instagram
हाल ही में शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी सुहाना की ग्रेजुएट होने की जानकारी दी। जिसके बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने सुहाना के ग्रेजुएशन पूरा होने पर बधाई देनी शुरू कर दी। शाहरूख खान ने ट्विटर पर सुहाना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'भले ही स्कूल खत्म हो गया है लेकिन जिंदगी में पढ़ाई कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए।'
वहीं शाहरुख के अलावा सुहाना की मां गौरी खान ने बेटी की लंच के दौरान की तस्वीर शेयर भी की और कैप्शन में लिखा- 'लंच ऐट Ardingly'। सुहाना की ग्रैजुएशन सेरेमनी में गौरी खान भी पहुंची थीं। इस सेरेमनी में सुहाना खान को रसेल कप से सम्मानित किया गया। सुहाना को अपने कॉलेज में ये अवार्ड, ड्रामा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मिला। गौरी खान ने सुहाना के कॉलेज का एक वीडियो भी शेयर किया था।