फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्रज्ञा ने माफी मांगी तो एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, बच्चो खुश हो जाओ सॉरी बोल दिया

Fri, 17 May 2019 01:09 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस लोकसभा चुनाव में भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और मालेगांव ब्लास्ट मामले में बेल पर बाहर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर अब अभिनेत्री गौहर खान का गुस्सा फूटा है। साध्वी ने साउथ के सुपरस्टार कमल हासन के बयान पर प्रतिक्रिया में कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त ही रहेंगे। उनको आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने अंदर झांककर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। इस पर अब गौहर खान ने साध्वी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

2 of 5
gauhar khan
भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी के इस बयान से किनारा कर लिया है और बाद में साध्वी ने भी अपना बयान वापस लेते हुए माफी मांग ली। इस पर गौहर खान ने ट्वीट कर लिखा,  'चलो बच्चो, सारे खुश हो जाओ.. सॉरी बोल दिया.. सॉरी बोल दिया.. लेकिन फिर भी चुनाव तो लडे़ंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
gauhar khan
वहीं, गौहर खान के इस ट्वीट को फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी रीट्वीट किया है। बता दें कि गौहर अक्सर सरकार के कामकाज और नीतियों पर सवाल खड़ी करती आई हैं, लेकिन यहां, साध्वी भी बार-बार विवादित बयान दे बीजेपी के लिए मुसीबत खड़ी करती जा रही हैं। 

 

4 of 5
उमा भारती से मिलीं साध्वी प्रज्ञा - फोटो : PTI
बता दें कि इससे पहले साध्वी ने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था।  इधर भी भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान से पल्ला झाड़ लिया था।  बाद में प्रज्ञा ने एक बार फिर अपना बयान वापस ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gauhar khan - फोटो : santa banta
गौहर खान के वर्कफ्रंट पर नजर डाले तो फिलहाल अपने शो 'परछाई' को लेकर सुर्खियों में हैं। ये एक हॉरर शो है जो मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड की हॉरर कहानियों पर आधारित होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें