बिग बॉस 11 का खिताब जीतने वाली शिल्पा शिंदे को सोशल मीडिया पर बधाई मिल रही है। लेकिन जब गौहर खान ने शिल्पा को जीत की बधाई दी तो वो ट्रोल हो गईं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Shilpa Shinde
दरअसल बिग बॉस 11 का फिनाले 14 जनवरी को हुआ और गौहर खान ने शिल्पा को 17 जनवरी को ट्वीट कर विश किया ऐसे में शिल्पा के फैंस ने इस ट्वीट पर गौहर खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
gauhar khan
गौहर ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा, मैं छुट्टियों से वापस आ चुकी हैं। पता चला कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस-11 जीत गई हैं। उन्हें जीत का ढेरों बधाईयां। मुझे उनकी रियल ट्विटर आईडी नहीं पता है लेकिन मेरी मम्मी ने उनकी जीत के लिए दो बार नमाज पढ़ी थी। मेरी मां की दुआ काम कर गई।
4 of 5
gauhar khan
आपको बता दें कि गौहर खान ने विकास गुप्ता का सपोर्ट किया था। ऐसे में शिल्पा को देर से विश करना गौहर को भारी पड़ गया। छुट्टियों का बहाना बनाने पर गौहर खान को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने खूब लताड़ा।
किसी ने लिखा, चल झूठी सदमे में थी.... चलो मां की दुआ काम आ गई। एक अन्य यूजर ने लिखा, कौन सी जगह गई थी जहां स्नैपचैट एक्टिव हो सकता है लेकिन ट्विटर नहीं।