बिग बॉस के सीजन 7 की विनर रहीं मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान ने निकाह कर लिया है। गौहर ने म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार संग निकाह किया है। इन दोनों की शादी मोस्ट अवेटेड वेडिंग सेरेमनी थी। शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अब हाल ही में गौहर के वलीमे (Wedding Reception) की तस्वीरें भी सामने आई हैं।