फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माइल दरबार के घर में बजने वाली है शहनाई, इस प्रेमी जोड़े ने सरेआम कह दिया, ‘हम दिल दे चुके सनम’

Wed, 21 Oct 2020 02:11 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
इस्माइल दरबार - फोटो : instagram/ismaildarbarofficial
दूसरों की शादियों में खूब शहनाई बजा चुके संगीतकार इस्माइल दरबार के घर में भी जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनके अपने ‘समीर’ को सपनों की ‘नंदिनी’ मिल चुकी है। दोनों एक दूसरे को ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी कह चुके हैं और यहां बीच में कोई वनराज भी नहीं हैं। सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने इस्माइल दरबार ससुर बन जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan
'बिग बॉस' के 14वें सीजन में सुर्खियां बटोर रहीं गौहर खान और इस्माइल के बेटे जैद दरबार की शादी की खबर ने आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी की खबरों को भी पीछे छोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि इन दोनों के परिवार और खुद गौहर और जैद की सहमति भी जल्द शादी करने पर बन गई है। जैद के पिता इस्माइल दरबार ने भी कह दिया है कि जैसा उनके बच्चे करना चाहेंगे, वह तो उसी में राजी हैं। सब कुछ ठीक रहा तो गौहर और जैद नवंबर के महीने में निकाह कर लेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauharkhan
गौहर खान की जैद दरबार के साथ दोस्ती की सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी चर्चाएं हैं। ये दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को पसंद करते हैं और इनके परिवारों में भी मेलजोल बढ़ा है। जब गौहर खान 'बिग बॉस 14' का हिस्सा बनीं तो उन्होंने जैद के पिता इस्माइल से फोन पर बात करके आशीर्वाद लिया था। उसके बाद ही वह बिग बॉस के घर में दाखिल हुईं। बताते हैं कि शादी के जश्न की मुंबई में ही तैयारियां भी जल्द शुरू हो सकती हैं।

4 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan
इस्माइल दरबार ने बताया है कि कुछ ही दिनों पहले जैद घर आए थे और अपनी छोटी मां आयशा से गौहर को मिलाने लाए थे। उस दौरान उन्होंने खूब बातें कीं और लगभग चार घंटे का समय एक साथ बिताया। इस्माइल का मानना है कि अगर गौहर उन्हें पसंद नहीं होती तो शायद चार मिनट में ही वह बाहर का रास्ता देख लेतीं। लेकिन, ऐसा नहीं है। इस्माइल और उनकी पत्नी आयशा बच्चों की खुशी में ही अपनी खुशी देखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस्माइल दरबार - फोटो : instagram/ismaildarbarofficial
बताते हैं कि इस्माइल दरबार को अपने बेटे जैद की पसंद पर तो एतराज नहीं है लेकिन उन्होंने अपने बेटे को अपने फैसले पर आराम से सोच विचार करने की सलाह जरूर दी है। माना जा रहा है कि ऐसा उन्होंने गौहर खान के जैद से पांच साल बड़ी होने को देखते हुए कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें