फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एयरपोर्ट पर पति ने छोड़ा और फ्लाइट में एक्स ब्वॉयफ्रेंड से टकरा गईं गौहर खान, कुशाल टंडन बोले- हाय किस्मत

Mon, 28 Dec 2020 09:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैद, गौहर और कुशाल - फोटो : इंस्टाग्राम
25 दिसंबर को गौहर खान और जैद दरबार शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के महज दो दिन बाद ही गौहर एयरपोर्ट पर नजर आईं। वह शूटिंग के लिए लखनऊ रवाना हो गईं। एयरपोर्ट पर उन्हें छोड़ने जैद पहुंचे थे। लेकिन जब गौहर फ्लाइट के अंदर पहुंचीं तो वहां उनकी मुलाकात एक्स ब्वॉयफ्रेंड कुशाल टंडन से हुई। जानिए आगे क्या हुआ
विज्ञापन

2 of 5
जैद और गौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल गौहर खान ने शादी के बाद अपने काम पर भी फोकस शुरू कर दिया है। इसमें उनके पति जैद भी पूरा साथ दे रहे हैं। इसी वजह से गौहर शादी के दो दिन बाद ही लखनऊ रवाना हो गईं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस फ्लाइट से वे लखनऊ जा रही हैं उसी में कुशाल भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गौहर और कुशाल - फोटो : इंस्टाग्राम
जिस फ्लाइट से गौहर खान शूटिंग के लिए लखनऊ जा रही थीं उसी से कुशाल टंडन भी अपने होम टाउन में एक शूट के लिए जा रहे थे। कुशाल ने गौहर से मुलाकात के कई वीडियो साझा किए हैं। इसमें दिख रहा है कि कुशाल और गौहर बराबर वाली सीट पर ही बैठे हुए हैं। और दोनों काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
kushal tandon
वीडियो में कुशाल कहते हैं, 'दोस्तों, क्या चांस बना है। मैं अपने होम टाउन में एक शूट के लिए जा रहा हूं और देखिए मुझे फ्लाइट में अपनी एक पुरानी अच्छी दोस्त मिली, जिसकी हाल ही में शादी हुई है। वह मेरे बराबर में बैठी हैं। ये बाई चांस हुआ है कि हम दोनों मिले हैं, मैं उनका पीछा नहीं कर रहा था। शायद मुझे आपको असलियत में मुबारकबाद देनी थी। आपके लिए मैं बहुत खुश हूं। शादी मुबारक गौहर खान खाला। हाय किस्मत।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kushal Tandon and Gauhar Khan - फोटो : file photo
बिग बॉस 7 में गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच लव केमेस्ट्री देखने को मिली थी। घर से बाहर निकलने के बाद काफी दिनों तक दोनों रिलेशन में रहे लेकिन फिर किन्हीं वजहों से ये रिश्ता टूट गया। 

करण पटेल ने पहली बार दिखाया बेटी मेहर का चेहरा, तस्वीर में दिखी बाप-बेटी की क्यूट बॉन्डिंग

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें