फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: इन अभिनेत्रियों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, अपने दम पर फिल्म को 100 करोड़ी क्लब में किया शामिल

Tue, 08 Mar 2022 07:06 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी, मणिकर्णिका - फोटो : सोशल मीडिया
एक समय था जब बॉलीवुड में फिल्मों को हिट करवाने का सारा जिम्मा अभिनेता के कंधे पर होता था लेकिन आज के समय में फिल्मी दुनिया में सब कुछ बदल गया है। आज के समय में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं। बात चाहे दीपिका पादुकोण की हो या फिर आलिया भट्ट की। हर अभिनेत्री अपनी फिल्मों में ऐसे-ऐसे किरदार निभाती हैं, जो फैंस के दिल को छू जाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ अभिनेत्रियों ने फिल्मों को अपने दम पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल करवाया है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों और उनकी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म में आलिया ने सेक्स वर्कर गंगूबाई की भूमिका निभाई है और अपनी एक्टिंग से आलिया ने फैंस का दिल छू लिया। इस फिल्म ने कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दुनियाभर में भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
manikarnika - फोटो : सोशल मीडिया
मणिकर्णिका
कंगना रणौत बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिल्मों की हिरोइन के साथ-साथ हीरो भी होती हैं। उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म की कमाई ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और दुनिया भर में भी फिल्म ने शानदार कमाई की थी। 
 

4 of 6
tanu weds manu returns - फोटो : social media
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
इस लिस्ट में कंगना रणौत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का नाम भी शामिल है। कंगना ने अपनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में कमाल कर दिया था। इस फिल्म में अभिनेत्री ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 6
padmavat - फोटो : सोशल मीडिया
पद्मावत
दीपिका पादुकोण ने कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन उनकी फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने भारत में 100 नहीं बल्कि 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, दुनिया भर में इस फिल्म ने लगभग 585 करोड़ की शानदार कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
stree - फोटो : social media
स्त्री
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया गया था। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने अहम भूमिका निभाई थी लेकिन फिल्म की पूरी कहानी श्रद्धा पर आधारित थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 130 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने दुनिया भर में 182 करोड़ का बिजनेस किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें