कमाठीपुरा में विरोध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दशकों पहले कमाठीपुरा का नाम बंबई को जानने वालों के बीच रेड लाइट एरिया के तौर पर बदनाम रहा। लेकिन, पिछले कुछ साल से यहां के युवाओं ने इसकी छवि बदलने की बहुत कोशिश की है और इसमें कामयाब भी रहे हैं। नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में मौजूद कमाठीपुरा के युवा नेता रुकेश गिरौला कहते हैं, ‘हमारी बस्ती को शरीफों की बस्ती का दर्जा क्यों नहीं मिल सकता। क्यों घूम फिरकर संजय लीला भंसाली जैसे लोग हमारे घावों को कुरेदने आ जाते हैं। कमाठीपुरा को नए सिरे से विकास की जरूरत है, यहां के लोगों को इज्जत के साथ रोजगार की जरूरत है, क्या ये मांग करना गुनाह है?’