आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : insta
दरअसल, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने दुनियाभर में कुल 108.3 करोड़ की कमाई कर ली है, जो फिल्म के मेकर्स के लिए एक गुड न्यूज है। फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार होने के बाद संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया गया, जिसमें उन्होंने दर्शकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें आलिया भट्ट 'गंगूबाई' के रूप में दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, 'वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 108.3 करोड़ का कलेक्शन पार हुआ।' इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद।'