फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी 'गंगूबाई काठियावाड़ी', संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को कोर्ट ने भेजा समन

Thu, 25 Mar 2021 01:32 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय लीला भंसाली-गंगूबाई काठियावाड़ी पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म का टीजर आने के बाद से विभिन्न कारणों से लगातार विरोध जताया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म कानूनी पचड़े में भी फंसती नजर आ रही हैं। अब गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर क़ानूनी विवाद गहराता जा रहा है। मान-हानि के मामले में मुंबई की कोर्ट ने भंसाली, फ़िल्म की लीडिंग लेडी आलिया भट्ट और लेखक को तलब किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Pen Movies
दरअसल, इस फिल्म को लेकर गंगूबाई का दत्तक पुत्र का दावा करने वाले बाबू रावजी शाह ने मझगांव कोर्ट में मान-हानि का केस दायर किया है, जिसमें कोर्ट ने संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और लेखक को 21 मई को समन किया है। इससे पहले शाह ने मुंबई की सिविल कोर्ट में फ़िल्म के ट्रेलर पर रोक लगाने की मांग करते हुए केस किया था, जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया था। गंगूबाई काठियावाड़ी 30 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई की भूमिका अदा कर रही हैं। गंगूबाई, 1960 के दशक के दौरान मुंबई के रेड-लाइट एरिया के कामाठीपुरा की सबसे शक्तिशाली और सम्मानित ‘मैडमों’ में से एक थीसंजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। दरअसल मुंबई के कमाठीपुरा में रहने वाले लोगों ने दावा किया है कि भंसाली की फिल्म में दिखाए गए तथ्य गलत है और सिर्फ उनके समाज को बदनाम करने की एक साजिश है। 

4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कमाठीपुरी की आवाज के नाम से वहां पर काम करने वाले एक संगठन ने फिल्म के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि,' कमाठीपुरा के साथ जुड़े इतिहास को सुधारने में यहां के लोगों की काफी मेहनत रही है, लेकिन ये फिल्म वर्तमान तो खराब करेगी ही, लेकिन भावी पीढ़ियों पर भी इसका सही असर नहीं पड़ेगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि गंगूबाई काठियावाड़ी के मेकर्स कमाठीपुरा के 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ मरोड़कर दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म में दिखाए गए तथ्य ना सिर्फ सच्चाई से दूर हैं बल्कि कई मायने में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि वो दूसरे के दर्द का इस्तेमाल कर खुद को फायदा पहुंचा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें