आज देश भर में गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। लोग हर्षोल्लास के साथ अपने घर बप्पा का स्वागत कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी आज अपने घर गणपति जी को विराजमान किया है। सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी आज गणेश उत्सव के मौके पर अपने घर गणपति जी का स्वागत किया है। इस मौके पर उनके घर भाई सलमान खान समेत कई सितारे पूजा में शामिल हुए। अब दबंग खान ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें गणपति बप्पा की पूजा में बढ़ चढ़ककर हिस्सा लेते देखा जा सकता है।