फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के मौके पर आमने-सामने होंगी ये 6 फिल्में, सभी फिल्म हैं देखने लायक

Thu, 13 Sep 2018 02:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood
बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज होने का एक भी सीजन आता है जब कई फिल्में सिनेमाघरों में एक साथ टकराती हैं। ऐसे में दर्शकों के लिए यह दिक्कत होती है कि वे कौनसी फिल्म देखें। ऐसा तब ज्यादा होता है जब कोई त्यौहार होता है ऐसे में लोग छुट्टी का लुफ्त उठाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं...अब गणेश चतुर्थी का सीजन है ऐसे में 6 फिल्में हैं जो एक साथ रिलीज होने जा रही हैं...तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
विज्ञापन

मनमर्जियां

सबसे पहले बात करेंगे फिल्म मनमर्जियां की जिसमें एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ विक्की कौशल और तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

लव सोनिया

लिस्ट में मनोज बाजपेयी की फिल्म लव सोनिया का भी नाम है। जिसमें आदिल हुसैन, मृणाल ठाकुर, फ्रीडा पिंटो और राजकुमार के साथ-साथ अनुपम खैर नजर आएंगे। तबरेज नूरानी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। 

मित्रों

एक्टर जैकी भागनानी एक बार फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं क्योंकि उनकी अबतक जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं सब की सब फ्लॉप साबित हुई हैं। ऐसे में फिल्म मित्रों में  एक बार फिर वह बड़े परदे पर दस्तक दे रहे हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन

विशाल मिश्रा की फिल्म होटल मिलन भी 14 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में एक्टर कुणाल कपूर, जीशान काद्री, जयदीप अहलावत और करिश्मा शर्मा मुख्य किरदारों में होंगे।
विज्ञापन

लिस्ट में फिल्म कठोर का नाम भी शामिल हैं। फिल्म में एक्टर ललित परिमू,शीतल डिमरी, अभिषेक पांडे, आदि कलाकर नजर आएंगे। फिल्म करण कश्यप ने डायरेक्ट किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर में बात करेंगे फिल्म फलसफा की जिसमें मानित जौरना, गीतांजलि, रिधिमा ग्रोवर और सुमित गुलाटी जैसे नये कलाकार हैं। फिल्म को हिमांशु यादव ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें