फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी 2021 : शिल्पा शेट्टी ने परिवार संग किया डेढ़ दिन के गणपति का विसर्जन, तस्वीरें वायरल

Sun, 12 Sep 2021 11:28 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले काफी समय से निजी जिंदगी में आईं परेशानियों के कारण चर्चा में हैं। शिल्पा के पति को अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि तमाम परेशानियों के बीच भी शिल्पा एक मजबूत महिला की तरह अपने परिवार को संभाल रही हैं। हाल ही में शिल्पा अपने घर गणपति को ले आईं थीं। शिल्पा का नाम उन सितारों में शामिल हैं जो हर साल बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं और गणपति को अपने घर स्थापित करते हैं।

परिवार संग शिल्पा ने किया गणपति विसर्जन

शिल्पा भी गणेश चतुर्थी के मौके पर विघ्नहर्ता बप्पा को अपने घर लाईं थीं और डेढ़ दिन बाद उनका विसर्जन भी कर दिया। गणपति के विसर्जन की तस्वीरें भी सामने आईं हैं जिसमें शिल्पा अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। शिल्पा और उनके दोनों बच्चे समीशा और वियान ने एक जैसे कपड़े पहने हैं। वहीं समीशा की फ्लाइंग किस ने फैंस का दिल जीत लिया।


विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टीः गणपति विसर्जन - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा ने गणेश विसर्जन से पहले पूजा की। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त नजर उनके साथ नजर आए। ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। गणपति को हर साल लोग अपने घरों में स्थापित करते हैं और पूजा अर्चना के बाद उन्हें विसर्जित किया जाता है ताकि अगले साल फिर गणपति उनके घर में आ सकें।
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले शिल्पा ने अपने घर में गणेश पूजा का एक वीडियो साझा किया जहां वो अपने बच्चों संग गणपति की पूजा करती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हर साल की तरह इस साल भी गणपति राजा साथ हैं तो हर संकट को मात है। बप्पा की कृपा आपकी सभी बाधाओं को दूर करने में मदद करे। गणपति बप्पा मोरिया'।


4 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने जीवन के कठिन दौर से गुजर रही हैं। उनके पति राज कुंद्रा पहली बार गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके साथ नहीं हैं। इन सारी बातों का शिल्पा के करियर और निजी जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ा है। हालांकि वो हर मुश्किलों का सामना करते हुए अपने सारे काम कर रही हैं। रियलिटी शो होस्ट करने से लेकर गणपति पूजा तक शिल्पा हर काम सहजता से निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Sony TV
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा ने 13 साल बाद फिल्मों में वापसी की। कुछ समय पहले उनकी फिल्म 'हंगामा 2' रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म में उनके साथ परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रणिता नजर आए थे। शिल्पा बहुत जल्द फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें