फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2020: 'देवा ओ देवा' से लेकर 'आला रे आला गणपति आला' तक, इन फिल्मी गीतों संग मनाएं गणेश चतुर्थी

Sat, 22 Aug 2020 08:19 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Ganesh Chaturthi 2020 - फोटो : ट्विटर
हर वर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। आम हो या खास हर कोई गणेश उत्सव के जश्न में डूबा हुआ है। बाजार सज गए हैं और हर कोई विघ्नहर्ता गणेश को अपने घर में लाने के लिए उत्साहित है।भगवान गणेश का पूजन और गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलता है। दसवें दिन अर्थात चतुर्दशी तिथि को भगवान की मूर्ति का विसर्जन करते हैं। असल जिंदगी के अलावा गणेश जी को फिल्मों में भी खास महत्व दिया गया है। कई फिल्मों में गणेश उत्सव मनाते हुए दिखाया गया है। खास बात है कि इन उत्सवों में भगवान गणेश पर आधारित गाने भी खूब चर्चा में रहे। 'गणेश चतुर्थी' आज है। ऐसे में सुनिए बॉलीवुड के वो सुपरहिट गाने और आरती जो भगवान गणेश पर आधारित है। 
विज्ञापन

2 of 8
Wanted - फोटो : social media
तेरा ही जलवा
ये गाना सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' का है। ये फिल्म साल 2009 में आई थी। इस गाने को सलमान खान पर फिल्माया गया है। फिल्म में सलमान खान के साथ आयशा टाकिया और प्रकाश राज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन

3 of 8
Takkar - फोटो : social media
मूर्ति गणेश की
गणपति बप्पा पर बना ये गाना फिल्म 'टक्कर' का है। ये फिल्म साल 1981 में आई थी। इस फिल्म में संजीव कुमार, जितेंद्र, जीनत अमान, विनोद मेहरा और जया प्रदा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 'मूर्ति गणेश की' गाने को संजीव कुमार, जितेंद्र और विनोद मेहरा पर फिल्माया गया है।

4 of 8
Bajirao Mastani - फोटो : social media
गजानन
ये गाना साल 2015 में आई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का है। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन

5 of 8
HUM SE BADHKAR KAUN - फोटो : social media
देवा ओ देवा
ये गाना साल 1981 में आई फिल्म 'हमसे बढ़कर कौन' का है। इस फिल्म में अमजद खान, डैनी, मिथुन चक्रबर्ती और रंजीत जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। गणपति बप्पा पर बना ये गाना काफी सुपरहिट रहा था। ये गाना अभिनेता अमजद खान पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन

6 of 8
agneepath - फोटो : file photo
देवा श्री गणेशा
ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' की 'देवा श्री गणेशा' आरती भी सुपरहिट रही। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा प्रियंका चोपड़ा थीं। 

विज्ञापन

7 of 8
Daddy film - फोटो : file photo
आला रे आला गणपति आला
'डैडी' फिल्म का 'आला रे आला गणपति' गाना सुपरहिट रहा। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और ऐश्वर्या राजेश थीं। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन

8 of 8
Don film - फोटो : file photo
मोरया रे
शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी गणेश उत्सव दिखाया गया है। इस फिल्म का 'मोरया रे' गाना सुपरहिट रहा। इस फिल्म में शाहरुख, प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन रामपाल के अलावा कई और सितारे थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें