इस वर्ष आदर और उनका परिवार घर पर विसर्जन करेगा और उन्होंने इस बार इको-फ्रेंडली गणपति का विकल्प चुना है। वे कहते हैं, “हर साल विसर्जन के लिए हम चौपाटी जाते हैं। हालांकि, इस साल हम ऐसा नहीं करेंगे। यह पहली बार है जब हम इको-फ्रेंडली गणपति को लाए है और मुझे इस पर बहुत खुशी और गर्व है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि जब हम भविष्य में अपने गणपति का विसर्जन करें तो हम इसे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से करें और पर्यावरण की रक्षा के लिए सतर्क रहें। पहली बार कोई ढोल बाजा नहीं होगा और हम घर में शांति से विसर्जन करेंगे। ”
आदर इस गणेश चतुर्थी पर सभी की समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वे कहते हैं, "इस साल, मैं गणपति बप्पा से अपने परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों, प्रियजनों और हर किसी के लिए प्यार, खुशी, अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि दुनिया में अधिक शांति और सकारात्मकता आएगी। मैं वास्तव में आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि गणपति बप्पा इस महामारी को अपने साथ ले जाएं और सभी के जीवन में कुछ सामान्य स्थिति लाएं और इस वायरस को दूर करने में हमारी मदद करें। ”
पढ़ें: कंगना रनौत ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, करण जौहर सहित इन कलाकारों को बताया 'वायरस'