फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा के साथ तस्वीर साझा करते ही ट्रोल हुईं सारा, यूजर बोला-शर्म करो, धर्म की लाज रखो

Tue, 03 Sep 2019 12:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : social media
देशभर में गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक हर कोई गणपति बप्पा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। वहीं इस खास त्योहार पर फिल्मी सितारे भी खुद को पीछे नहीं रखते हैं। कई बॉलीवुड सितारों ने न केवल गणेश भगवान की प्रतिमा का अपने घर में स्वागत किया बल्कि पूजा करते हुए उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, लेकिन अभिनेत्री सारा अली खान गणपति बप्पा के साथ तस्वीर साझा करने पर ट्रोल हो गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर गणेश भगवान की प्रतिमा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में उन्होंने रेड कलर का सलवार-सूट पहना हुआ है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। उन्होंने लिखा- 'गणपति बप्पा मोरया !!! गणेश जी आप सभी की परेशानियों को दूर करें और आपके पूरे साल को खुशियों, सकारात्मकता और सफलता से भर दें।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। ierumtahir ने सारा को मुहर्रम की याद दिलाते हुए लिखा- अल्ला माफ करे, मुस्लिम हो आप और मुहर्रम का लिहाज करो। 
emanshah682 ने लिखा- लानत है तुम सब पर, मुस्लिम होकर ये सब करते हो। इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सारा अली खान की पोस्ट पर कमेंट किए हैं। 

4 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : social media
वहीं बात करें गणेश चतुर्थी की तो कई फिल्मी सितारे अपने घर गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर आ गए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रविवार को खुद गणपति बप्पा की प्रतिमा लेने मुंबई के चिंचपोकली पहुंचीं। उनके अलावा बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आ गए हैं। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार विवेक ओबेरॉय ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी की धूम देश भर में देखने को मिलती है, लेकिन महाराष्ट्र में इसका खास महत्व है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को महाराष्ट्र के लोग बेहद धूमधाम से मनाते हैं। इन दस दिन तक कई फिल्मी सितारे गणेश की प्रतिमा लेकर घर आते हैं और पूजा करते हैं। हर साल कई फिल्मी सितारों की गणपति बप्पा के साथ की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इस मामले में बॉलीवुड का कपूर खानदार और देश के सबसे बड़े उद्योगपति अंबानी परिवार चर्चा में रहता है।

पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड में धूम, शिल्पा शेट्टी सहित इन सितारों ने किया गणपति बप्पा का स्वागत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें