गणेश चतुर्थी का उत्सव 2 सितंबर से शुरू हो जाएगा। बॉलीवुड में भी कई सितारे अपने घर पर गणेश जी की स्थापना करते हैं लेकिन हर किसी की निगाहें कपूर खानदान के गणेशोत्सव पर होती है। पिछले 70 साल से कपूर खानदान में गणेशोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही थी। हर साल आरके स्टूडियो को दुल्हन की तरह सजाया जाता था। पूरा कपूर खानदान इस मौके पर इकट्ठा होता है और ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश की स्थापना होती थी। इस बार फैंस के लिए बुरी खबर है। इस बार कपूर खानदान में 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज नहीं सुनाई देगी। जानिए, आरके स्टूडियो पर कैसे मनाया जाता था गणेश चतुर्थी का त्यौहार?
कपूर परिवार आरके स्टूडियो में बड़ी भव्यता से ये फंक्शन मनाता था। मुंबई के चेंबूर से नाचते-गाते कपूर खानदान के लोग आरके स्टूडियो पहुंचते हैं। अब आरके स्टूडियो बिक चुका है । रणधीर कपूर ने गणेश उत्सव को लेकर कहा है कि उनके पिताजी राज कपूर ने आरके स्टूडियो में गणपति उत्सव मनाने की शुरुआत की थी और अब उनके पास इतनी बड़ी प्रॉपर्टी नहीं है जिस पर वे गणेश उत्सव का आयोजन उसी तरह से कर सकें ।
विज्ञापन
3 of 5
आरके स्टूडियो
पहले ही देखते हुए ऐसा लग रहा था कि इस बार आरके स्टूडियो में गणेश चतुर्थी नहीं मनाई जाएगी । इस बारे में ऋषि ने कहा था कि भले ही स्टूडियो बिकने जा रहा हो लेकिन गणेश उत्सव हमेशा की तरह मनाया जाएगा। दो साल रणबीर और ऋषि कपूर ने आरके स्टूडियो पहुंच गणेश स्थापना करवाई थी। इस बारे में रणधीर कपूर ने भी पिंकविला डॉट कॉम से बात करते हुए कहा था, 'गणेश उत्सव वैसे ही मनाया जाएगा जैसे हर साल कपूर खानदान मनाता है ।' इस मौके पर गणेश उत्सव मनाते हुए कपूर फैमिली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
4 of 5
rk studio
रणधीर कपूर ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से कहा, 'वह हमारे लिए आखिरी गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन था । आरके स्टूडियो ही नहीं रहा...तो कहां करेंगे? पापा ने 70 साल पहले यह परंपरा शुरू की थी और वह गणेश को बहुत प्यार भी करते थे, अब हमारे पास जगह ही नहीं है तो हम आरके स्टूडियो जैसी सेलिब्रेशन कहां करेंगे । हम बप्पा को बहुत प्यार करते हैं और हमारी उनमें श्रद्धा भी है, लेकिन मुझे लगता है कि हम इस परंपरा को जारी नहीं रख सकते हैं।' बता दें कि 70 साल पुराने ऐतिहासिक RK Studio को कपूर फैमिली ने मिलकर बेचने का फैसला लिया था।
आरके स्टूडियो (RK Studio) में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2019) और होली का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है । बता दें कि लगभग 71 साल पुरानी कपूर खानदान की यह धरोहर को गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इस साल मई के महीने में खरीद लिया था। राज कपूर ने लगभग 70 साल पहले मुंबई के चेंबूर इलाके में इस विरासत की शुरुआत की थी। आरके स्टूडियो 1948 में बनकर तैयार हुआ था। 70 और 80 के दशक में इसी स्टूडियो ने हिन्दी फिल्म सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। उस दौर में इस स्टूडियो को फिल्म शूट के लिए टॉप शूटिंग लोकेशन्स में गिना जाता था।